दैनिक जागरण ने कोराना से जंग लड़ने वालों का बढ़ाया हौसला - News Summed Up

दैनिक जागरण ने कोराना से जंग लड़ने वालों का बढ़ाया हौसला


जागरण संवाददाता, करनाल : दैनिक जागरण के अभिनव आयोजन आयुष्मान इंडिया 2020 के मंच पर कोरोना योद्धा व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि दैनिक जागरण ने समाज के सजग प्रहरी के रूप में अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया है। इसी क्रम में कोरोना से जंग लड़ने वालों की हौसला अफजाई करने से सबको बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।शनिवार की शाम नूर महल होटल में आयोजित भव्य आयोजन में कोरोना से जंग लड़ने वाले चिकित्सकों व अन्य समाजसेवियों को दैनिक जागरण के मंच से सम्मानित किया गया। खेल मंत्री संदीप सिंह, विधायक हरविद्र कल्याण, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन किया। बतौर मुख्य अतिथि खेल मंत्री ने कहा कि कोरोना काल कई सबक लेकर आया है। इससे घबराने नहीं, बल्कि पूरी हिम्मत के साथ चुनौतियों का सामना करने की दरकार है। यही हौसला अब तक प्रदेश की जनता ने दिखाया है। कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले कोरोना योद्धा ही सही मायने में सूरमा हैं। घरौंडा के विधायक हरविद्र कल्याण ने कोरोना काल के अनुभव सांझा करते हुए कहा कि दीन-दुखियों की मदद से बढ़कर कुछ नहीं है। इसी जज्बे के बूते महामारी को हराने में सफलता मिली। अब यही सोच सबको अपनानी चाहिए। आइएमए के डा. अरुण गोयल, पार्क अस्पताल की अधीक्षक डा. रंजना शर्मा, लग्जरी राइड के संचालक सुमित गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए।राजनीति, प्रशासनिक, सामाजिक, औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम के साक्षी बने। कार्यक्रम में कोरोना महामारी के बाद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की चुनौती तथा मरीजों के समक्ष आ रही परेशानियों पर भी मंथन किया गया। चिकित्सकों ने मौजूदा दौर की तमाम चुनौतियों से पार पाने के स्वास्थ्य संबंधी फार्मूलों को लेकर एक-दूसरे के साथ बहुपयोगी विचार और अनुभव सांझा किए। कार्यक्रम संचालन महक शर्मा ने किया।कार्यक्रम के सहयोगियों में नूर महल होटल के प्रबंध निदेशक कर्नल मनबीर चौधरी, जीएम चंद्रशेखर पुरी, महारानी राइस के प्रबंध निदेशक चमनलाल सेतिया, गुजरात केमिकल के डा. हिमांशु अरोड़ा, आइपीएसई ग्रुप से डा. एमसी कश्यप, एक्सपर्ट मैथ्स क्लासेज से शुभम सिद्धर, आरसी क्लासेज से राजीव चोपड़ा, डीबी डिजाइन टेक से दीपक भल्ला, एएसएम एकेडमी से अंकित शर्मा, टर्निंग प्वाइंट से निदेशक नरेश भारती, रॉयल एंड विविध फिजिक्स क्लासेज से रविकांत, क्वांटम एकेडमी से हिमांशु, सरगम इवेंट से हनी ढांढा, अर्चना अस्पताल से डा.


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 04:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */