Hindi NewsLocalChandigarhToday Western Disturbance Is Active In Chandigarh Due To Which Clouds Will Come In Afternoon, Sunshine Will Come Out In The Day On 31stAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव: चंडीगढ़ में आज दोपहर बाद छा सकते हैं बादल, 31 को दिन में निकलेगी धूपचंडीगढ़ एक दिन पहलेकॉपी लिंकशहर में दिन में धूप निकलती है तो रात को ओस पड़ रही है। फाइल फोटोइस बार दिसंबर का महीना पिछले साल के मुकाबले ज्यादा गर्म रहा, इस बार औसत 22.1 डिग्री रहा जबकि पिछले साल 17 डिग्री थाशहर में दिन में निखरी हुई धूप निकल रही है जिससे दिन का तापमान बढ़ गया है। रात को ओस गिरने के कारण ठंड बढ़ जाती है। शहर में आज दोपहर बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण आकाश में बादल छा सकते है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के कार्यकारी निदेशक शिवेंद्र सिंह के मुताबिक रविवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। यह नॉर्थ पंजाब के ऊपर से गुजरेगा, ज्यादा असर पहाड़ों पर रहेगा। पहाड़ों के साथ लगते इलाकों में बादल छाएंगे। बीच-बीच में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं।सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। उन्होंने बताया- महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात के रास्ते दक्षिणी हवाएं अपने साथ नमी लेकर आ रही हैं, जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस को सपोर्ट कर रही हैं। दो दिन मौसम खराब रहने के बाद 29 दिसंबर से कोहरा छाएगा। 31 दिसंबर यानी न्यू ईयर को दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह और शाम को कोहरा छा सकता है।इस बार दिसंबर की सर्दियों में वो बात नहीं। रातें ठंडी हैं, लेकिन दिन अच्छे-खासे गर्म हैं। जिस कारण सर्दी ज्यादा सता नहीं रही है। इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (डब्ल्यू डी) कमजोर है। इस बार दिसंबर में दो बार 10 और 12 दिसंबर को ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए, दोनों ही कमजोर थे, इससे सिर्फ बादल छाए, कहीं-कहीं मामूली बूंदाबांदी हुई। इससे दिन का तापमान नहीं गिरा। दिन का तापमान गिरने से मौसम में ठंडक आती है। इस बार दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा है, जबकि पिछले दो सालों का औसत अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा था।
Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 04:18 UTC