देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में करें प्रतिभा का उपयोग : सिसोदिया - News Summed Up

देश की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में करें प्रतिभा का उपयोग : सिसोदिया


इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (आइजीडीटीयूडब्ल्यू) के तीसरे दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में हमारी प्रतिभाओं का उपयोग करने का वक्त आ चुका है।जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (आइजीडीटीयूडब्ल्यू) के तीसरे दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में हमारी प्रतिभाओं का उपयोग करने का वक्त आ चुका है। हम अपने बच्चों को पढ़ाकर दुनिया की बड़ी कंपनियों में बड़े पैकेज की नौकरी दिलाने तक सीमित न रहें। हमारी सफलता का पैमाना यह होना चाहिए कि हमारे बच्चों ने दुनिया की कितनी बड़ी कंपनियां खड़ी कीं। किसी विदेशी कंपनी में 60 लाख के पैकेज पर नौकरी करने वाले छात्र देश की अर्थव्यवस्था में सिर्फ अपने वेतन का योगदान कर पाएंगे। जबकि अपनी कंपनी बनाने वाले बच्चे देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान करेंगे।उन्होंने कहा कि आइजीडीटीयूडब्ल्यू में पहले लगभग 200 सीट की क्षमता थी, जो अब बढ़कर लगभग 1200 हो चुकी है। दिल्ली में हर साल लगभग ढाई लाख बच्चे बारहवीं पास करते हैं। सबको उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर देना हमारी प्राथमिकता है। इसमें इस विश्वविद्यालय का योगदान हमारे लिए गर्व की बात है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि विश्वविद्यालय में अभी 200 छात्राएं पीएचडी कर रही हैं। समारोह में कुल 478 छात्राओं को स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्रियां व नौ को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। साथ ही दो कुलाधिपति पुरस्कार और 11 कुलपति पुरस्कार और एक अनुकरणीय (एक्जेंपलरी) पुरस्कार भी दिया गया।विश्वविद्यालय की कुलपति डा. अमिता देव ने कहा कि इंजीनियरिग, साइंस और टेक्नोलाजी के क्षेत्र में छात्राओं के लिए व्यावसायिक शिक्षा और शोध के एक उत्कृष्ट संस्थान के तौर पर हमारे विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठा हासिल की है। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों और उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत किया और कुलाधिपति व उपराज्यपाल अनिल बैजल का संदेश भी पढ़कर सुनाया। समारोह को मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह और उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एच राजेश प्रसाद ने भी आनलाइन संबोधित किया। समारोह के मंच पर परीक्षा डीन प्रो. जसदीप कौर धनोआ और कुलसचिव प्रो. अश्वनी कुमार मौजूद थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran December 28, 2020 15:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */