महाराष्ट्र सरकार द्वारा पूर्व की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली सरकार पर लगे फोन टैपिंग के आरोपों की जांच के आदेश के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन आरोपों को निराधार बताया है. फडणवीस ने कहा, 'राज्य में राजनीतिक विरोधियों के फोन टैप करना हमारी संस्कृति नहीं है. प्राइम टाइम इंट्रो: व्हाट्सएप कॉल में सेंध, पत्रकारों के फोन हुए हैकफडणवीस की बयान राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के बयान के एक दिन बाद आया है. देशमुख ने कहा कि राज्य सरकार ने कई फोन टैपिंग की शिकायतों की जांच के आदेश दिए हैं. इन फोन टैपिंग का आदेश पूर्व की भाजपा की अगुवाई वाले शासन ने दिया था, जिसने आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया.
Source: NDTV January 24, 2020 15:56 UTC