नई दिल्ली, पीटीआइ। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है, यह 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 94.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 462.16 अरब डॉलर की अब तक की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक ने अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 461.21 अरब डॉलर पर पहुंचा था। केन्द्रीय बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। इस दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 86.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 428.45 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी सात करोड़ डॉलर बढ़कर 28.56 अरब डॉलर हो गया।आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर बढ़कर 1.45 अरब डॉलर, जबकि IMF में देश की आरक्षित निधि 30 लाख डॉलर बढ़कर 3.70 अरब डॉलर पर पहुंच गई। रिजर्व बैंक ने कहा है कि विदेशी मुद्रा भंडार में यूरो, पाउंड और जापानी येन भी शामिल है। उनकी घटबढ़ को भी संज्ञान में लिया गया है लेकिन समूचे भंडार का मूल्य डालर में ही आंका गया है।Posted By: Niteshडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 24, 2020 15:45 UTC