Dainik Bhaskar Jul 21, 2019, 01:00 PM ISTधनबाद. पूर्व सांसद एके राय का रविवार को निधन हो गया। वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें 8 जुलाई को केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका इलाज चल रहा था। मजदूरों के नेता के रूप में विख्यात एके राय 84 साल के थे।धनबाद से तीन बार सांसद रहने के साथ ही एके राय सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भी तीन बार विधायक रहे थे। ज्ञात हो कि बुखार हाेने की स्थिति में एके राय को 8 जुलाई काे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, तबीयत में सुधार नहीं हुआ। उनकी स्थिति बिगड़ती ही चली गई।पूर्व सांसद एके राय के निधन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक जताया है। उन्होंने पूर्व सांसद एके राय के निधन को झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने स्व. एके राय का राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कराने का निर्देश दिया है।मार्क्सवादी समन्वय समिति मासस के संस्थापक अरुण कुमार राय (एके राय) पहली बार 1977 में धनबाद से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़े और सांसद बने। उन्हें जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त था और जेपी लहर का फायदा भी मिला। वे 1980 व 1989 के लोकसभा चुनावों में भी विजयी रहे थे।
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2019 02:37 UTC