इन दिनों जिम में रोजाना एक्सरसाइज करते हुए दिशा पटानी खुद को फिट और हेल्दी रखने की कोशिश कर रही हैं. दिशा पटानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे वेटलिफ्टिंग कर रही हैं. दिशा पटानी (Disha Patani) की वीडियो को शेयर हुए अभी कुछ ही देर हुई थी कि उनकी वीडियो वायरल हो गया. अपने कैप्शन के जरिए दिशा पटानी ने बताया कि उन्होंने वेट लिफ्टिंग करते हुए करीब 63 किलोग्राम और 50 किलोग्राम वजन उठाया. बता दें कि दिशा पटानी अब जल्द ही एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ 'मलंग' में दिखाई देंगी.
Source: NDTV June 10, 2019 06:22 UTC