Dainik Bhaskar Apr 20, 2019, 09:56 AM ISTन्यायिक हिरासत में है कैदी नब्बीर, जेल अधीक्षक के चेंबर में दागने का आरोपतिहाड़ प्रशासन को 24 घंटे में मामले पर जवाब देने का निर्देशनई दिल्ली. तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत के दौरान मुस्लिम आराेपी ने जेलर पर गर्म लाेहे से ओम का निशान दागने का आराेप लगाया है। हथियाराें की तस्करी में गिरफ्तार आर्म्स डीलर नब्बीर उर्फ पाेपा ने दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में अपनी शर्ट निकालकर निशान दिखाया।नब्बीर को न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने के लिए गुरुवार काे काेर्ट में पेश किया गया था। नब्बीर ने काेर्ट काे तिहाड़ जेल पुलिस पर मारपीट करने, गर्म धातु से ओम दागने और जबरन उपवास रखवाने के आराेप लगाए। कैदी के मुताबिक, यह 17 अप्रैल की घटना है।तिहाड़ जेल प्रशासन को 24 घंटे में जवाब देने का निर्देशमजिस्ट्रेट रिचा पाराशर ने लॉकअप के अंदर ही कैदी की पीठ पर दागे गए ओम के निशान के फोटो खिंचवाए औैर तिहाड़ प्रशासन को 24 घंटे में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। नब्बीर पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके का रहने वाला है औैर हथियार सप्लाई मामले में जेल में बंद है। उसे जेल नंबर 4 के ज्यादा जोखिम वाले वार्ड में रखा गया था। घटना सामने आने के बाद उसे जेल नंबर 4 से जेल नंबर 1 के हाई सिक्योरिटी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।जेल अधीक्षक के चैंबर में दागा :नब्बीर काे जेल अधीक्षक के चेंबर में दागा गया था। चैंबर में ही जोत जल रही थी। वहां ओम निशान वाली धातु रखी थी। जेल अधीक्षक का सेवादार भास्कर भी साथ था। उसी ने जेल अधीक्षक के कहने पर दागने में मदद की। मामले की जांच जी जिम्मेदारी जेल के एआईजी राजकुमार को दी गई है। 2 हफ्ते में जांच रिपोर्ट देनी है। तिहाड़ में इससे पहले एक बार एक कैदी के निजी अंगों को गर्म पानी से जलाने का मामला सामने आया था।
Source: Dainik Bhaskar April 20, 2019 01:29 UTC