Hindi NewsLocalDelhi ncrThe Mayor Said Allow To Celebrate Chhath Festival, Honoring The Faith Of MillionsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपदिल्ली सरकार से मांग: महापौर ने कहा -लाखों लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए छठ पर्व मनाने की अनुमति देंनई दिल्ली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोदक्षिणी दिल्ली के सभी वार्डों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियानछट पर्व लाखों लोगों की आस्था के साथ जुड़ा हुआ है। दिल्ली सरकार द्वारा छठ आयोजन पर प्रतिबंध के कारण दिल्ली में रहने वाले पूर्वाचल वासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह बात मंगलवार को साउथ एमसीडी की महापौर अनामिका ने कही। महापौर ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि छठ महापर्व के आयोजन की अनुमति दी जाए।अन्य त्यौहार सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए मनाएं जा सकते है तो छठ पर्व के आयोजन के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा सकती है। हमें सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए छठ पर्व मनाने की अनुमति प्रदान की जाए।उन्होंने कहा कि निगम की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा कि कोरोना के बचाव संबंधी उपाय और नियमों का पालन करते हुए सभी छठ घाटों पर छठ मइया का हर्षोल्लास से पूजन किया जाए।सभी वार्डों में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान | सदन के नेता नरेंद्र चावला ने कहा कि सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि दक्षिणी निगम छठ पर्व के दौरान सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाएगा। साथ ही सभी पार्षदों की ओर से निगम आयुक्त से यह अनुरोध किया गया कि छठ पर्व मनाने के लिए दक्षिणी निगम की ओर से गाइड लाइन जारी की जाए।छठ पूजा के दिन पूर्वांचली समाज के लोग छठ घाटों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैै। यह देखा गया कि दिल्ली में अधिकांश लोग छोटे मकानों में रहते है, जहां समुचित जगह न होने के कारण पूजा करना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने दिल्ली सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस प्रस्ताव पर विचार कर छठ पर्व मनाने की अनुमति दी जाए।
Source: Dainik Bhaskar November 18, 2020 00:11 UTC