दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सभी लेन को बंद कर दिया। वहीं किसानों का दूसरा समूह एनएच 9 सर्विस रोड स्थित यूपी गेट पर आकर बैठ गया। दोनों रास्ते एक साथ बंद होने से गाजीपुर के आसपास के इलाकों में यातायात करीब छह घंटे बाधित रहा।जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सभी लेन को बंद कर दिया। वहीं, किसानों का दूसरा समूह एनएच 9 सर्विस रोड स्थित यूपी गेट पर आकर बैठ गया। दोनों रास्ते एक साथ बंद होने से गाजीपुर के आसपास के इलाकों में यातायात करीब छह घंटे बाधित रहा। क्षेत्र की आंतरिक गलियों में भी लोगों को जाम की मार झेलनी पड़ी। हालांकि, शाम को किसान दोनों ही रास्तों से हट गए, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर किसानों ने शनिवार को 11 बजे सभी लेन बंद कर प्रदर्शन किया। एक्सप्रेस वे पर प्रदर्शन को देखते हुए यूपी गेट पर नीचे बैठे किसानों ने दिल्ली से उत्तर प्रदेश सीमा में आने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया। इस पर यातायात पुलिस ने गाजीपुर सब्जी मंडी व मुर्गा मंडी की ओर रूट डायवर्ट कर दिया। रूट डायवर्ट के चलते आनंद विहार, गाजीपुर, मयूर विहार फेज तीन सहित अन्य प्रमुख मार्गो पर यातायात बाधित रहा। सुबह से लेकर शाम तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। किसानों के प्रदर्शन के दौरान करीब छह घंटे वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि, पांच बजे किसान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे व यूपी गेट से हट गए और वाहनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया।---मुझे वसुंधरा जाना है, लेकिन रास्ता बाधित होने से मैं जाम में फंस गया हूं। अब किसी वैकल्पिक रास्ते से जाऊंगा। सरकार को किसानों की बात मान लेनी चाहिए।सचिन उपाध्याय, राहगीर---गाजियाबाद में एक जरूरी मीटिंग थी, लेकिन रास्ता बंद होने से मैं यहां जाम में करीब दो घंटे से फंसा हुआ हूं। किसान आंदोलन से लोग परेशान हो रहे हैं।नीरज पांडेय, राहगीरडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 26, 2020 15:45 UTC