Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDoctor And His Family Also Became Volunteers, Chief Minister Praised, Said This Will Increase Confidence In People, Campaign Will Be SuccessfulAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवैक्सीन का थर्ड फेज ट्रायल: डॉक्टर और उनकी फैमिली भी बने वॉलंटियर्स, मुख्यमंत्री ने की तारीफ, कहा- इससे लोगों में विश्वास बढ़ेगाजयपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकदैनिक भास्कर समूह के नेशनल एडिटर लक्ष्मी प्रसाद पंत जयपुर में कोरोना वैक्सीन के थर्ड फेज के ट्रायल के दौरान वैक्सीन की डोज लगवाते हुए।दैनिक भास्कर के नेशनल एडिटर भी बने वॉलंटियरराजधानी जयपुर में कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन 'को-वैक्सीन' का ट्रायल देने के लिए अब बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी 100 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और वैक्सीन की डोज लगवाई। इस बार वैक्सीन ट्रायल के लिए राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह चिकित्सालय के डॉक्टर्स और उनके परिजन भी वॉलंटियर्स बनें। इसके अलावा दैनिक भास्कर समूह के नेशनल एडिटर लक्ष्मी प्रसाद पंत ने भी वैक्सीन की डोज लगवाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी आज सोशल मीडिया के जरिए ट्रायल में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों, ब्यूरोक्रेट्स को शामिल होने की बात कही, ताकि इस ट्रायल के प्रति आमजन में उत्साहवर्धन हो।इसी बीच पहले हमारे पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय जी और अब सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ. पृथ्वीराज ने कोरोना वैक्सीन के ट्रायल के तहत टीका लगवाया है इससे प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, ब्यूरोक्रेसी, सरकारी और गैर सरकारी सभी लोगों को प्रेरणा मिलेगी और उत्साहवर्धन होगा।2/ — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 26, 2020राजस्थान में कोविड वैक्सीन की तैयारियां बहुत ही अच्छी तरह से चल रही हैं। भारत सरकार के जो निर्देश हैं और जो प्रोटोकॉल हैं उनके अनुसार हमने प्रदेश में पूरी तैयारी कर रखी है।1/ — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 26, 2020जयपुर में विद्याधर नगर स्थित महाराज अग्रसेन हॉस्पीटल में चल रहे इस ट्रायल के प्रिंसीपल इंवेस्टीगेटर (PI) डॉ. मनीष जैन ने बताया कि शनिवार को कुल 100 लोगों का ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन करके उन्हें वैक्सीन की डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि इसमें SMS हॉस्पीटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आशीष अग्रवाल उनकी पत्नी डॉ.
Source: Dainik Bhaskar December 26, 2020 15:33 UTC