दिल्ली में मना फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस, दोनों देशों के बीच सामरिक सहयोग हुआ और गहरानई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। भारत और फ्रांस के रिश्तों को प्रगाढ़ रुप देने और सामरिक साझेदारी को और गहरा करने के संकल्प के साथ दिल्ली में फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच 1998 से ही सामरिक साझेदारी का रिश्ता बना है और अब दोनों देश इसके आधार पर दुनिया में साझा भूमिका निभा रहे हैं।विजय गोखले ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग सुरक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्रों में काफी गहरा हो चुका है जिससे दोनों देश लाभांवित हो रहे हैं।वहीं, इस खास मौके पर फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि भारत के साथ सामरिक साझेदारी का रिश्ता रंग ला रहा है जिसका असर जनता के स्तर पर देखने को मिल रहा है।उन्होंने बताया कि पिछले साल भारत से आठ लाख भारतीय पर्यटक फ्रांस गए जो यह दर्शाता है कि उनके देश के प्रति भारतीयों में कितना लगाव बढ़ गया है। राजदूत ने कहा कि भारत और फ्रांस दोनों जनतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले देश है।Posted By: Dhyanendra Singh
Source: Dainik Jagran July 17, 2019 16:18 UTC