मौसम विभाग के मुताबिक, दिन के दौरान लू का प्रकोप लगातार जारी रहेगा और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. मौसमविदों ने आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है और कहा है कि अगले दो दिन तक लू से राहत के आसार नहीं हैं. यूपी में धूल भरी आंधी चलने और बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, 21 घायलवहीं दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून के ओडिशा में देरी से पहुंचने की संभावना है. ओडिशा के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में स्थानीय मौसम स्थितियों के कारण बारिश हो रही है. संबलपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और हीराकुड में 43.1, टिटलागढ़ में 42.6 और झारसुगुडा में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
Source: NDTV June 10, 2019 05:37 UTC