दिल्ली बॉर्डर पर पाबंदी खत्म, 75 दिन बाद गुड़गांव-फरीदाबाद को छोड़कर प्रदेश भर के धार्मिक स्थल खुले - Dainik Bhaskar - News Summed Up

दिल्ली बॉर्डर पर पाबंदी खत्म, 75 दिन बाद गुड़गांव-फरीदाबाद को छोड़कर प्रदेश भर के धार्मिक स्थल खुले - Dainik Bhaskar


दिल्ली सरकार ने 1 जून को बॉर्डर पर लगाई थी रोकदिल्ली पुलिस ने सभी बॉर्डर पर लगी रोक हटाईदैनिक भास्कर Jun 08, 2020, 11:03 AM ISTपानीपत. हरियाणा में अनलॉक-1 का 8वां दिन है। सोमवार को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पाबंदी खत्म हो गई। दिल्ली से लगते गुड़गांव, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ की सीमाएं खोल दी गई है। दिल्ली पुलिस अब आने-जाने वालों की कोई चेकिंग नहीं कर रही है। दूसरी तरफ प्रदेश में 75 दिन के बाद गुड़गांव और फरीदाबाद को छोड़कर प्रदेशभर में धार्मिक स्थल खुल गए हैं। हालांकि मंदिरों में भीड़ कम दिखाई दी।दिल्ली बॉर्डर पर सामान्य रहा ट्रैफिकदिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की रोक हट जाने के बाद सोमवार को ट्रैफिक सामान्य रहा। बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स हटा दिए गए और किसी तरह की कोई रोक टोक भी नहीं हो रही। इसलिए, गुड़गांव बॉर्डर पर जाम भी नहीं है। बता दें कि रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक सप्ताह के बाद दिल्ली बॉर्डर को खोलने का ऐलान किया था। इससे पहले मूवमेंट पास और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही जाने दिया जा रहा था।75 दिन बाद मंदिरों के कपाट खुलेप्रदेशभर में गुड़गांव और फरीदाबाद को छोड़कर सोमवार को 75 दिन बाद होटल, रेस्तरां, शॉपिंग सेंटर समेत कई आर्थिक गतिविधियों के साथ धार्मिक गतिविधियां भी शुरू हो गई। मंदिरों में कपाट खोल दिए गए। वहां सैनिटाइजर करना व मास्क लगाना अनिवार्य है। मंदिर में घंटी बजाने पर रोक है। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन ही रहेगा। वहां सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक रहेगी। प्रदेश में अभी 649 कंटेनमेंट जोन हैं।होटल सुबह 9 से रात 8 बजे तक खुलेंगे


Source: Dainik Bhaskar June 08, 2020 04:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */