दिल्ली पुलिस ने हमलवार को आप कार्यकर्ता बताया है तो आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) झूठ बोल रही है, उसकी बीवी उसे मोदी भक्त बता रही है. तभी लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीप पर चढ़ कर उन्हें चांटा मार दिया. दिल्ली पुलिस के एपीआरओ अनिल मित्तल ने बताया कि डीसीपी स्तर की जांच के आदेश दे दिये गए है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है. यह बहुत शर्म की बात है क्योंकि तथ्य यह है कि हमलावर की पत्नी ने खुद कहा है कि उसका पति मोदी भक्त है और वह मोदी के खिलाफ कुछ सुनना पसंद नहीं करता.'
Source: NDTV May 05, 2019 02:26 UTC