दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गौतम गंभीर को भेजा कानूनी नोटिस - News Summed Up

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गौतम गंभीर को भेजा कानूनी नोटिस


नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस गंभीर के उस ट्वीट को लेकर भेजा गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री कहते हुए शर्म आती है। केजरीवाल को अपना दिमाग झाड़ू से साफ करने की जरुरत है।दरअसल पंपलेट विवाद पर टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने गौतम गंभीर की आलोचना की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि गौतम इस स्तर पर गिरेंगे। ऐसे लोग अगर चुनकर आएंगे तो महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी। आतिशी मज़बूती के साथ डटी रहो। मैं समझ सकता हूं कि ये तुम्हारे लिए कितना मुश्किल है।'इसके बाद गंभीर ने ट्वीट किया, 'मैं केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि आप जो आरोप लगाया जा रहा है उसे साबित करके दिखाए। अगर ऐसा हुआ तो मैं अपनी उम्मीदवारी छोड़ दूंगा, लेकिन गलत साबित होने पर क्या आप राजनीति छोड़ेंगे। केजरीवाल मेरे सीएम हैं, ये मेरे लिए शर्मिंदगी की बात है।ऐसे शुरू हुआ था विवादबृहस्पतिवार दोपहर में पत्रकार वार्ता में गंभीर के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं आप उम्मीदवार आतिशी और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली सीट से अपने विरोधी भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने मुझे लेकर ऐसे कई पर्चे बंटवाए हैं। इस पर्चे की भाषा बेहद अभद्र है। इसमें गालियों का इस्तेमाल हुआ है। पर्चे की भाषा पढ़कर सभी शर्मिंदा हो जाएंगे।बता दें कि AAP की ओर से जो पर्चे बांटने का आरोप गौतम गंभीर पर लगाया जा रहा है, उसकी भाषा बेहद आपत्तिजनक है। इसकी प्रत्येक पंक्ति में गालियों और अपशब्दों की भरमार है। पर्चे में गालियों और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पर्चे में आतिशी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बारे में अभद्र बातें कही गईं हैं।गंभीर ने भेजा है केजरीवाल को कानूनी नोटिसइस मामले में गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप प्रत्याशी आतिशी को मानहानि का नोटिस भी भेजा है। नोटिस में गंभीर ने अधिवक्ता के माध्यम से कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों को वापस लिया जाए अन्यथा वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Mangal Yadav


Source: Dainik Jagran May 11, 2019 11:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */