Dainik Bhaskar May 11, 2019, 04:59 PM ISTसबसे सस्ती टिकट बागडोगरा से गुवाहाटी की16 मई तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदाट्रैवल डेस्क। गोएयर 1375 रुपए की शुरुआती कीमत में घरेलू फ्लाइट की टिकट बुक कर रही है। कंपनी यह ऑफर तय अविध के लिए लाई है। 6 अक्टूबर 2019 तक यात्रा करने पर ही इसका फायदा मिलेगा। वहीं बुकिंग 16 मई तक करवाई जा सकती है। कंपनी बागडोगरा से गुवाहाटी की बुकिंग 1375 रुपए में कर रही है। वहीं अहमदाबाद-जयपुर की बुकिंग 1499 रुपए में की जा रही है।किन-किन शहरों के बीच कर सकते यात्राअहमदाबाद, बागडोगरा, बेंगलुरू, चेन्नई, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, पटना, भुवनेश्वर, मुंबई, दिल्ली, गोवा, लखनऊ, पुणे, लेह, हैदराबाद।किराये की पूरी लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://www.goair.in/promotions/lowest-fares/
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 11:25 UTC