पुलिस का कहना है कि अब इमारत के अंदर कोई नहीं है. हादसे में कोचिंग सेंटर का मालिक भी घायल हो गया है. लोगों का कहना है कि मकान की तीसरे फ्लोर की छत गिरी जिसमें निर्माण कार्य भी चल रहा था. दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख ने बताया कि कम से कम 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि बीजेपी मरने वालों के परिवारों को 2-2 लाख और घायलों को 25-25 हजार रुपये देगी.
Source: NDTV January 25, 2020 14:26 UTC