दिल्ली के कई अस्पतालों में चढ़ते पारे के बीच गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर चिकित्सकों ने सोमवार को कहा कि अब तक स्थिति खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंची है और पर्याप्त व्यवस्था की गई है. तनेजा ने कहा कि ऐसे मरीजों को हम तत्काल उपचार दे रहे हैं और नसों के जरिए उनमें तरल पदार्थ पहुंचाया जाता है. मुंबई इस हफ्ते पहुंच सकता है मानसून, अरब सागर में बन रहे हैं साइक्लोन के हालातचिकित्सकों ने कहा कि एम्स के साथ ही सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है. सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय जैन ने कहा कि अब तक लू की वजह से किसी की मौत नहीं हुई है. सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि धूप में निकलते वक्त अपने साथ छाता लेकर और पानी की एक बोतल लेकर निकलें.
Source: NDTV June 10, 2019 23:48 UTC