प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष अधिकारियों से सभी मंत्रालयों के लिए पंचवर्षीय योजना बनाने को कहा - News Summed Up

प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष अधिकारियों से सभी मंत्रालयों के लिए पंचवर्षीय योजना बनाने को कहा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी शीर्ष नौकरशाहों से कहा कि यथास्थिति में बदलाव की इच्छा को दर्शाने वाले लोकसभा चुनाव के जनादेश को ध्यान में रखते हुए वे सभी मंत्रालयों के लिए स्पष्ट लक्ष्यों वाली पंचवर्षीय योजनाएं तैयार करें. अधिकारियों ने बताया कि सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी मंत्रालय ऐसे प्रभावी फैसलों का प्रस्ताव रखें जिनके लिए 100 दिन के भीतर मंजूरी ली जा सके. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम करें. आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाये जाने की खबरों को सुषमा स्वराज ने बताया गलत, कही यह बात...सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मोदी ने कहा कि लोगों की इस महती आशा को चुनौती की तरह नहीं बल्कि अवसर की तरह देखें. उन्होंने सभी से कहा कि वे प्रत्येक विभाग के परिणाम और दक्षता में बेहतरी के लिए तकनीक का प्रयोग करें.


Source: NDTV June 10, 2019 23:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */