दिन में 41 डिग्री, रात में 25 डिग्री तापमान, गर्मी से मिली अब थोड़ी राहत - News Summed Up

दिन में 41 डिग्री, रात में 25 डिग्री तापमान, गर्मी से मिली अब थोड़ी राहत


भास्कर संवाददाता | हाेशंगाबादमाैसम का मिजाज बदल रहा है। दूसरे दिन भी तापमान 41 डिग्री पर रहा। इससे लाेगाें काे तेज गर्मी से राहत मिली है। दिन में हवा भी 5 से 6 किमी प्रतिघंटे तक चली। हवा चलने के कारण तपन ज्यादा नहीं रही। दिन अलावा रात में भी तापमान कम हाे रहा है। माैसम विभाग के अनुसार 5 मई के बाद फिर तापमान बढ़ेगा अाैर गर्मी अपना असर दिखाएगी। माैसम विभाग के अनुसार मप्र अाैर राजस्थान पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे तेज गर्मी कम हाे गई है। इसके अलावा अांध्रप्रदेश से फनी तूफान टकरा रहा है। इससे भी माैसम में बदलाव अाया है।पिपरिया| एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक पास के ही गांव में रहने वाली एक लड़की को पड़ोसी हरगोविंद कहार कई दिनों से परेशान कर रहा है। युवक ने परिजनों की समझाइश नहीं मानी। एक रात उसने घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी की। लड़की के चीखने पर परिवार के लोग उठ गए और उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी है।भास्कर संवाददाता | हाेशंगाबादअमृत परियाेजना के तहत 10 मई से नर्मदा जल सप्लाई शुरू हाेगी। हर्णे काॅलाेनी मालाखेड़ी में पानी की टंकी की टेस्टिंग लगभग पूरी हाे गई है। पहले 10 मई काे मालाखेड़ी में पानी सप्लाई किया जाएगा।नल कनेक्शन की पाइप लाइन काे टंकी से तीन-चार दिन में जाेड़ दिया जाएगा। इसके बाद यहां पानी की सप्लाई हाेगी। कुछ जगह पर 6 मई काे पानी सप्लाई हाेना था, लेकिन उस दिन चुनाव के कारण यहां बाद में पानी दिया जाएगा। इसलिए डेट के अनुसार मालाखेडी में पानी पहले दिया जाना प्रस्तावित है। 47 कराेड़ से बनी अमृत परियाेजना के तहत अब पानी की टेस्टिंग चल रही है। हर्णे काॅलाेनी की टंकी टेस्टिंग में सही पाई गई है।कंपनी मैनेजर भूपेश कुमार ने बताया मालाखेड़ी में नई काॅलाेनियाें में कनेक्शन दे दिए गए हैं। यहां पानी की टेस्टिंग के बाद सप्लाई होगी। इससे पाइप लाइन भी चैक की जाएगी। इसमें जहां प्रेशर से पानी नहीं जा रहा उसे देखा जाएगा। इसके अलावा पानी जहां ज्यादा जा रहा है, उसे भी ठीक किया जाएगा। मई के दूसरे सप्ताह से नर्मदा जल लाेगाें काे मिलना शुरू हाे जाएगा।भास्कर संवाददाता | हाेशंगाबाद16 साल बाद 7 मई को अक्षय तृतीया पर चार बड़े ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। इससे पहले 2003 में ऐसा हुआ। इस दिन मांगलिक कार्य के अलावा वस्तुओं की खरीदी भी शुभ रहेगी। सभी तरह के कामों के लिए अबूझ मुहूर्त और स्नान, दान की पावन तिथि वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को रोहिणी नक्षत्र रहेगा और वृष के चंद्रमा में मनाई जाएगी।पंडित अजय दुबे ने बताया हिंदू पंचांग गणना के अनुसार 16 साल बाद अक्षय तृतीया पर चार बड़े ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसा योग बेहद दुर्लभ होता है। अक्षय तृतीया पर चार बड़े ग्रह सूर्य, शुक्र, चंद्र और राहू अपनी उच्च राशि में होंगे। इसे बेहद शुभ माना गया है। इसके साथ ही कई अन्य शुभ संयोग भी आखातीज के दिन बन रहे हैं। अगर किसी की राशि में इन दिनों कोई मुहूर्त नहीं है ताे वे अक्षय तृतीया पर विवाह व शुभ कार्य सकते हैं। किसी भी वस्तु की खरीदारी भी शुभ रहेगी। परंपरा के मुताबिक इस दिन स्नान, दान, जप, हवन करने पर इनका फल अक्षय रूप में प्राप्त होता है। अपने पूर्वजों की याद में जल से भरे मटके प्याऊ, मंदिर में रखवाने, जल दान और शीतल चीजों का दान करना फलदायक रहता है। अक्षय तृतीया के दिन भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की पूजन का भी विधान है।पिपरिया| बुधवार को राहुल गांधी की सभा में गए एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने बताया महाराणा प्रताप वार्ड में रहने वाले अनुराग नामक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। अनुराग ने पुलिस को बताया वह राहुल गांधी की सभा सुनने के लिए गया था। भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान किसी ने मोबाइल चुरा लिया। अनुराग के मुताबिक सभा में धक्का मुक्की हो रही थी। इस दौरान भीड़ में मोबाइल किसी ने चुरा लिया।माखननगर| बुधवाड़ा-गुडारिया के बीच गुरुवार तड़के बाेलेरो-ट्रक की टक्कर में 9 व्यक्ति घायल हो गए। बाेलेराे में सवार 9 बाराती घायल हाे गए। हादसा इतना भयानक था कि बाेलेराे ड्राइवर का हाथ धड़ से अलग हाे गया।बाबई पुलिस के मुताबिक समौन के राजाराम के बेटे शोभराम की बारात नरसिंहपुर के गांव सास बहू से लौट रही थी। चमत्कारी बाबा के पास बाबई की ओर से अा रहे ट्रक बाेलेराे से भिड़ गया। बाेलेराे के परखच्चे उड़ गए। बाेलेरो पुलिया के नीचे जा गिरी। उसमें सवार समाैन के मनोज पिता रामबगस अहिरवार (26), बसोड़ीलाल पिता कामता प्रसाद (25), मनोज पिता रामभरोश (25), सूरज पिता रामचरण (19), रामफल पिता होरीलाल (45), रोहित पिता रामफल, राकेश पिता रजनीकांत अाैर सनखेड़ा के देवेंद्र पिता अभयराम तालकेसरी एवं चंद्रेश पिता मुकेश बामने (16) घायल हाे गए। सूचना पर एसआई जीएस रघुवंशी, आरक्षक कपिल जाट, मनीष सोनी, डायल 100 व 108 के साथ माैके पर पहुंचे अाैर घायलाें काे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। डाॅ. शोभना चाैकसे अाैर राजेश धाकड़ ने घायलाें का इलाज कर जिला चिकित्सालय रैफर किया।होशंगाबाद| साढ़े साती और ढैया वाले जातकों पर इस बार शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। शनिवार को आने वाली शनिश्चरी अमावस्या पर कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं। इस योग में चार राशि के जातकों को लाभ होगा तो पांच राशि के जातक पर शनि की क्रूर दृष्टि रहेगी। शनि के प्रकोप से बचने के लिए जातक मंगलकारी योग में भगवान शनि का तिलाभिषेक करें, जिससे राहत मिलेगी। शनिश्चरी अमावस्या को लेकर शहर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के लिए तैयारियां की जा रही हैं। अाचार्य पुष्कर परसाई ने बताया ग्रहों की सत्ता और विक्रम संवत के राजा शनि के राज में इस बार वैशाख मास की शनि अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन त्रिग्रही योग बन रहा है। इसकी वजह मेष राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह के एक साथ होना है।इसके अलावा इस बार शनि अमावस्या को मंगल-शनि षडाष्


Source: Dainik Bhaskar May 03, 2019 02:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */