जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर सिंगपुरा चौक के पास बिना पार्किंग के एक दर्जन से ज्यादा शोरूम बना दिए गए हैं। इतना ही नहीं, इन शोरूम्स में आने वाले लोगों और खुद दुकानदारों की गाड़ियों के लिए हाईवे की सर्विस लेन पर अवैध तरीके से पार्किंग बना दी गई है। इससे जीरकपुर से नगला की ओर जाने वाले लोगों की गाड़ियां यहां से निकल नहीं पाती हैं।लोगों ने कहा कि सर्विस लेन पर कोई भी गाड़ी खड़ी नहीं होनी चाहिए। शोरूम बनाने वाले व्यक्ति ने सर्विस लेन की जगह पर टाइलें लगाकर पार्किंग बना दी है, जो पूरी तरह से अवैध है। तीन मंजिला बिल्डिंग में बेसमेंट पार्किंग के लिए छोड़ी जानी चाहिए लेकिन उस जगह भी दुकानें बना दी गईं। बेसमेंट, ग्राउंड, फर्स्ट व सेकंड चार मंजिलों पर दुकानें बनी हैं। दर्जनों दुकानों के लिए न तो यहां पार्किंग की जगह है और न ही सर्विस लेन की जगह छोड़ी गई है।इस तरह कमर्शियल बिल्डिंग बनाने से पहले उसकी पार्किंग की जगह निश्चित तौर पर छोड़ी जानी चाहिए। लेकिन तमाम नियमों को ताक पर रखकर इस बिल्डिंग को बनाया गया। इस बिल्डिंग में आने वाली गाड़ियों की पार्किंग कहां होगी, यह एमसी को चेक करना चाहिए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी यहां सर्विस लेन की जगह बनी पार्किंग को तोड़कर यहां गाड़ियों की आवाजाही के लिए रास्ता खुला करना चाहिए।जीरकपुर एमसी को इस बिल्डिंग के नक्शे चेक करने चाहिए। पार्किंग की जगह क्यों नहीं छोड़ी गई, इसकी जांच की जानी चाहिए। नेशनल हाईवे की सर्विस लेन का इस्तेमाल पार्किंग के लिए नहीं किया जाना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस को भी यहां सर्विस लेन की जगह पर खड़ी गाड़ियांे को इंपाउंड करना चाहिए। कड़ी कार्रवाई से ही यहां बिल्डिंग बायलॉज सुरक्षित रहेंगे।सर्विस लेन पर किसी तरह से भी पार्किंग नहीं की जा सकती। इस पर जो भी गाड़ियां मिलेंगी, उनके चालान किए जाएंगे। -सर्वजीत सिंह चीमा, ट्रैफिक इंचार्ज, जीरकपुरनेशनल हाईवे को इस तरह की बिल्डिंग्स मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लोग मनमर्जी से निर्माण करते हैं और इसका खामियाजा पब्लिक को उठाना पड़ता है। सर्विस लेन गाड़ियों की आवाजाही के लिए है न कि अवैध पार्किंग के लिए।
Source: Dainik Bhaskar May 03, 2019 02:03 UTC