दिन में गर्मी, रात में ठंडी: 10 फरवरी तक मौसम रहेगा सामान्य, तेज हवा से दिन और रात के तापमान में होगी हल्की गिरावट - News Summed Up

दिन में गर्मी, रात में ठंडी: 10 फरवरी तक मौसम रहेगा सामान्य, तेज हवा से दिन और रात के तापमान में होगी हल्की गिरावट


Hindi NewsLocalBiharTemperature Will Low In Next Few Days; Bihar Weather Latest News UpdateAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपदिन में गर्मी, रात में ठंडी: 10 फरवरी तक मौसम रहेगा सामान्य, तेज हवा से दिन और रात के तापमान में होगी हल्की गिरावटपटना 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकरात के पारे में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। (सांकेतिक तस्वीर)12 फरवरी के बाद से रात और दिन के तापमान में वृद्धि होने का अनुमानपहाड़ों पर बर्फबारी बंद, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं भी शुष्कबिहार के पटना ,गया, नालंदा, छपरा और सिवान सहित बिहार के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके साथ ही हवा में नमी की मात्रा भी नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक इसकी वजह से 10 फरवरी तक प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान दिन में धूप होगी। लेकिन तेज हवा के असर से रात के पारे में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। यह स्थिति 10 फरवरी तक बनी रहेगी।10 फरवरी के बाद हल्की बादल की आशंकामौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी तक दिन में गर्मी और रात में सर्दी का मौसम होगा। इसके बाद हल्की बादल रहने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय देश के किसी हिस्से में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी बंद है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के उत्तरी हिस्से में होने वाली बारिश ठहर गई है। इसका असर पड़ रहा है।बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं शुष्कबंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं भी शुष्क हैं जिससे पटना गया सहित बिहार के सभी हिस्सों में मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 फरवरी से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के तटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे आसमान में बादल छाने और हल्के कोहरे का अंदेशा है। जिसका असर बिहार में 24 घंटे तक दिखाई देगा।12 फरवरी से फिर सामान्य होगा मौसममौसम विभाग का कहना है कि 12 फरवरी से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी। रात और दिन के तापमान में भी वृद्धि होने का अनुमान है। फिलहाल सोमवार को पटना में मौसम सामान्य रहा। दिन में तेज धूप निकली जिससे गर्मी का एहसास हो रहा था, हालांकि शाम को 13 से 15 किमी उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवा से मौसम सर्द हो गया। पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम 10.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। आज का अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री होने का अनुमान है।


Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 15:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */