Hindi NewsLocalMpSagarOn The Second Day Of The Wedding, The Bride Ran Away With Jewelery And Cash, The Broker Got The Wedding Done With 40 Thousand Rupees. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपदमोह में लुटेरी दुल्हन: शादी के दूसरे दिन जेवरात और नकद लेकर भागी, दलाल ने 40 हजार रुपए लेकर कराई थी शादीदमोह 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकहिंदू रीति रिवाज से हुई शादी। इनसेट में लुटेरी दुल्हन सपना।दमोह के मड़ियादों थाना क्षेत्र के ग्राम पाठा का मामलादमोह के मड़ियादो थाना क्षेत्र के गांव पाठा में शादी के नाम पर युवक से धोखाधड़ी की गई है। शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपए लेकर फरार हो गई। घर नहीं लौटने पर दूल्हे ने उसे काॅल किया, लेकिन दुल्हन ने वापस आने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने थाने पहुंचकर दुल्हन और दलाल के खिलाफ शिकायत की है।सूचना के अनुसार ग्राम पाठा निवासी गल्ली कुर्मी की शादी नहीं हो रही थी। इसकी जानकारी दलालों को लगी। गांव का ही बिंदु कुर्मी ने करीब 5 दिन पहले बड़ी सिमरिया जिला सतना निवासी कृष्णा यादव और उसकी मुंहबोली बहन सपना कुर्मी को गल्ली के भाई गुबंदी कुर्मी से मिलवाया। शादी की बात चलाई।शादी कराने के नाम पर 40 हजार रुपए लेने की बात तय हुई। लड़की पसंद आने पर शादी तय हुई। गुबंदी ने अपने भाई गल्ली और सपना की शादी हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में करा दी। शादी में गांव के लोग व परिचित शामिल हुए। शादी के दौरान परिवार वालों ने दुल्हन को सोने-चांदी के जेवरात चढ़ाए थे।वरमाला की रात रुकी और दूसरी रात लापताभाई गुबंदी कुर्मी ने बताया, दुल्हन सपना वरमाला की रात घर में रुकी थी। अगले दिन 7 मई की रात करीब 2 बजे दुल्हन सपना सोने-चांदी के जेवरात और नकद 40 हजार रुपए लेकर मुंहबोले भाई कृष्णा यादव के साथ भाग गई। सुबह दुल्हन घर में नहीं दिखी, तो हड़कंप मच गया। उसे फोन लगाया। उसने वापस आने से मना कर दिया।थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया, हाल में थाने का प्रभार संभाला है। शिकायत की जानकारी नहीं है। मामले को देखकर आगे की कार्रवाई करेंगे। धोखाधड़ी करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2021 08:07 UTC