तुला राशिफल 15 अगस्त: कार्यक्षेत्र में आपकी कर्मठता नई ऊर्जा का संचार करेंगी - News Summed Up

तुला राशिफल 15 अगस्त: कार्यक्षेत्र में आपकी कर्मठता नई ऊर्जा का संचार करेंगी


आजीविका: तुला राशि के जातकों के नवम भाव से गोचर-भ्रमण कर रहे चंद्रदेव आपके भाग्य मे वृद्धि करने वाले होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कर्मठता नई ऊर्जा का संचार करेंगी, कार्य अटके हुए थे वह स्वतः ही पूर्ण होते नजर आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों से आपकी मान-पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी।पारिवारिक जीवन: धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में निकटता आएगी, पारिवारिक सदस्य आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग आपको विषम परिस्थितियों सहायक होगा। पारिवारिक सदस्यों से सहायता प्राप्त होगी। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार से आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे।आर्थिक स्थिति: लोहा, मदिरा तथा स्वर्ण आभूषण आदि के व्यापार से सम्बंधित जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ की स्थिति उत्तम बनी हुई है। नई परियोजनाओं हेतु भाग्य का साथ मिलेगा।स्वास्थ्य: हृदय रोग तथा डायबिटीज से ग्रसित जातकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आहार का विशेष ध्यान बनाए रखें।सुझाव: आध्यात्म में आपकी विशेष रुझान रहेगा, गीता के पाठ से मानशिक शांति प्राप्ति होगी।– ज्‍योतिषशास्‍त्री श‍िवेंद्र आर्या


Source: Navbharat Times August 14, 2020 22:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */