राष्ट्रीय मिति श्रावण 24 शक संवत 1942, भाद्रपद कृष्ण एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत् 2077। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 31, जिल्हेज 24, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अगस्त सन् 2020 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 21 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ।हर्षण योग प्रातः 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 21 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 15 अगस्त: सुबह 05 बजकर 50 मिनट परसूर्यास्त का समय दिल्ली 15 अगस्त: शाम 07 बजकर 01 मिनट परआज का शुभ मुहूर्तःअभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यिरात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 08 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 50 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक। वर्ज्य काल दोपहर 03 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 47 मिनट तक।आज के उपायः शनिवार के दिन लोहे के बर्तन में जल, गुड़, तिल, घी एवं दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालें। शनिदेव के दर्शन करें (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Source: Navbharat Times August 14, 2020 21:33 UTC