तुर्की / डिलीवरी बॉय ग्राहक के पिज्जा पर थूकता दिखा, लोग बोले- 18 साल की जेल हो - News Summed Up

तुर्की / डिलीवरी बॉय ग्राहक के पिज्जा पर थूकता दिखा, लोग बोले- 18 साल की जेल हो


मामला 24 दिसंबर 2017 के एस्किसीर शहर का है, कोर्ट आरोपी को जल्द सजा सुना सकता हैएक ग्राहक के अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में डिलीवरी बॉय की इस करतूत का खुलासा हुआ थाDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 12:10 PM ISTअंकारा. तुर्की में एक डिलीवरी बॉय को ग्राहक तक पिज्जा पहुंचाने के पहले उस पर थूकने के आरोप में 18 साल की जेल हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट इस हफ्ते सजा सुना सकता है। उस पर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप है। स्थानीय लोग पिछले तीन साल से उसे सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।यह मामला 24 दिसंबर 2017 का है। तब एस्किसीर में एक ग्राहक के अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी में डिलीवरी बॉय की तस्वीर कैद हुई थी। इसमें दिखाई दिया कि पहले वह पिज्जा पर थूकता है। फिर मोबाइल से वीडियो बनाकर अपने पास रख लेता है। हालांकि, वह ऐसा क्यों करता था, इसका खुलासा नहीं हो पाया।एक ग्राहक ने फुटेज देखने के बाद दूसरों को सतर्क किया


Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 04:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */