जीवन मंत्र डेस्क. गुरुवार का राशिफल, आज कन्या राशि के चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ रही है। इस कारण मेष, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। ये 5 राशि वाले लोग आज गलत फैसले ले सकते हैं। सितारों के अशुभ प्रभाव से आज विवाद और नुकसान होने की भी संभावना बन रही है। इसलिए इन राशि वालों को दिनभर संभलकर रहना होगा। वहीं वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ है। ये 7 राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे।गुरुवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Source: Dainik Bhaskar May 16, 2019 00:56 UTC