Hindi NewsLocalMpKhandwaCold Relief On Diwali, Night And Day Temperatures RiseAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपतापमान: दीपावली पर ठंड से राहत, रात व दिन का तापमान बढ़ाखंडवा 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकदीपावली पर ठंड से शहरवासियों को काफी राहत मिली। छोटी दीवाली पर शुक्रवार-शनिवार की रात तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ। दिन के तापमान में भी इजाफा हुआ है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री पर पहुंच गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला की मानें तो आंशिक बादल छाने और हवाओं का रुख पूर्वी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।पश्चिमी विक्षोभ का भी असर है, ऐसे में अभी तापमान में एक-दो डिग्री का इजाफा अभी और हो सकता है। पश्चिम विक्षोभ के कारण शनिवार को दिनभर बार-बार आंशिक बादल छाते रहे, इस कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई। रात में छाए बादल सुबह तक तो रहे लेकिन दिन में छंट गए। इसलिए दिन का तापमान रात के मुकाबले कम ही बढ़ा।
Source: Dainik Bhaskar November 14, 2020 23:58 UTC