तस्कर पुलिस मुठभेड़ मामला: पहले जालोर पुलिस करेगी पाबुराम को गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर भीलवाड़ा लाया जाएगा 1 लाख का इनामी बदमाश - News Summed Up

तस्कर पुलिस मुठभेड़ मामला: पहले जालोर पुलिस करेगी पाबुराम को गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर भीलवाड़ा लाया जाएगा 1 लाख का इनामी बदमाश


Hindi NewsLocalRajasthanBhilwaraFirst Jalore Police Will Arrest Paburam, 1 Lakh Prize Crook Will Be Brought To Bhilwara On Production Warrantतस्कर पुलिस मुठभेड़ मामला: पहले जालोर पुलिस करेगी पाबुराम को गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर भीलवाड़ा लाया जाएगा 1 लाख का इनामी बदमाशभीलवाड़ा 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाबुराम।जिले के 2 कांस्टेबल की हत्या के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश पाबु राम गोरसिया का ऑपरेशन हो चुका है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। पाली के बांगड़ मेडिकल हॉस्पिटल से उसे कभी भी छुट्टी दी जा सकती है। पाबुराम को सबसे पहले जालोर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा। पाबुराम के खिलाफ करडा थाने में मामले दर्ज हैं। पहले उसे करड़ा थाने ले जाया जाएगा। वहां उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद भीलवाड़ा पुलिस इस कुख्यात बदमाश को प्रोडक्शन वारंट पर भीलवाड़ा लेकर आएगी। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि पाबुराम की गिरफ्तारी भीलवाड़ा पुलिस के लिए राजू फौजी को ढूंढने में काफी मददगार होगी। इस मामले में अब राजू फौजी और दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि रमेश भनिया ओर अब पाबुराम के हाथ आने के बाद पुलिस को राजू फौजी के ओर भी ठिकानों की जानकारी मिली है। पुलिस को जल्द ही कुख्यात बदमाश राजू फौजी को दबोचने में भी जल्द सफलता मिलेगी।आपको बता दें कि शनिवार तड़के भीलवाड़ा में दो कांस्टेबल की हत्या के मामले में फरार चल रहे राजू फौजी के राइट हैंड पाबुराम गोरसिया को भीलवाड़ा पुलिस ने दबोच लिया था। शनिवार सुबह 3 बजे भीलवाड़ा पुलिस ने जालोर व बाड़मेर पुलिस की मदद से जालोर के करड़ा थाना क्षेत्र के भाटीप गांव में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा घर जाने के बाद बाबूराम ने हवा में फायर किए थे। जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी उस पर फायर किए। पाबूराम के पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद पुलिस उसे जालोर अस्पताल लेकर गई थी। जहां से उसे पाली बांगड़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया जहां उसका ऑपरेशन हुआ।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */