तंज / बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष ने कहा- ममता में मुख्यमंत्री बनने की योग्यता नहीं, वह भगवान राम से भी डरती हैं - News Summed Up

तंज / बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष ने कहा- ममता में मुख्यमंत्री बनने की योग्यता नहीं, वह भगवान राम से भी डरती हैं


पश्चिम बंगाल की भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमारी केशरी ने कहा- ममता बनर्जी भगवान राम का नाम सुनते ही कार से उतरकर लोगों को चुनौती देती हैंभाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- नागरिकता कानून का विरोध करने वाले दलित विरोधी, वे देश को गुमराह कर रहेDainik Bhaskar Dec 30, 2019, 12:45 PM ISTबंकुरा (पश्चिम बंगाल)/नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष राजकुमारी केशरी ने रविवार को कहा कि तृणमूल प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक ‘भूत’ हैं, जो भगवान राम से डरती हैं। उनमें मुख्यमंत्री बनने की योग्यता नहीं है। वे (ममता) जब भी राम का नाम सुनती हैं, तब कार से बाहर आकर लोगों को चुनौती देती हैं। केशरी बंकुरा में नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में एक रैली में शामिल होने आई थीं।उधर, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में रविवार को नागरिकता कानून का विरोध करने पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग भी नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, वे दलित विरोधी हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आने वाले लगभग 70% लोग दलित समुदाय के होते हैं। कांग्रेस और विपक्षी दल देश को गुमराह कर रहे हैं। उनके लिए वोट पहली प्राथमिकता है, देश नहीं। हम किसी की नागरिकता नहीं छीन रहे। कांग्रेस ने कई गलतियां की हैं, जिसे मोदी सरकार सुधार रही है।धार्मिक आधार पर देश बांटा गया थानड्डा ने कहा कि हमारा देश धार्मिक आधार पर बांट दिया गया था। वे (विपक्ष) कहते हैं कि नागरिकता कानून में हम मुसलमानों को क्यों नहीं जोड़ रहे हैं। 1950 में हम एक धर्मनिरपेक्ष देश बन गए थे। लेकिन उस वक्त पाकिस्तान ने खुद को इस्लामिक देश घोषित कर दिया। भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, सिख, बौद्ध, पारसी और जैन अल्पसंख्यक हैं। हम इस कानून के जरिए उनकी (अल्पसंख्यक) रक्षा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किया जाता है।


Source: Dainik Bhaskar December 30, 2019 05:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */