डॉनल्ट ट्रंप से लेकर बराक ओबामा तक, कोबी ब्रांयट की मौत से शोक में डूबा अमेरिका - News Summed Up

डॉनल्ट ट्रंप से लेकर बराक ओबामा तक, कोबी ब्रांयट की मौत से शोक में डूबा अमेरिका


हाइलाइट्स रविवार को बास्केटबॉल फैन्स के लिए दिल तोड़ने वाली खबर आईअमेरिका के महान बास्केटबाॅलर कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी गियेना की हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गयाइससे पूरा अमेरिका शोक में डूबा हुआ है, विराट कोहली और शेन वॉर्न ने भी सोशल मीडिया पर शोक जताया हैचॉपर क्रैश में NBA स्टार की मौत, जर्सी संग रोते दिखे लोग बास्केटबॉल फैन्स के लिए रविवार का दिन दुखद रहा। इसकी वजह रही रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट (41) की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत। कैलिफॉर्निया के कैलाबैसस में हुए इस हादसे में उनके अलावा 8 अन्य की भी मौत हो गई है। सबसे दुखद बात यह है कि उन 8 में ब्रायंट की 13 वर्षीय बेटी गियेना भी शामिल हैं, जो उभरती हुई बास्केटबॉल खिलाड़ी थीं।इस हादसे से ब्रायंट के फैन्स में शोक की लहर है। लोग महान खिलाड़ी की जर्सी के साथ रोते दिखे। अमेरिका में बास्केटबॉल अकैडमियों के आस-पास बड़ी संख्या में फैन्स ने अपने हीरो को श्रद्धंजलि दी।यह हादसा रविवार को उस वक्त हुआ जब 41 वर्षीय कोबी कैलिफोर्निया के कैलाबैसस में स्थित मांबा अकैडमी में प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि चॉपर में सवार किसी को भी बचाया नहीं जा सका।रिपोर्ट्स की मानें तो हेलिकॉप्टर में हवा में आग लग गई थी जिसके बाद यह चक्कर खाता हुए नीचे झाड़ियों में आ गिरा। क्रैश की वजह से झाड़ियों में आग लग गई जिसके चलते बचाव दल को भी परेशानी हुई।इस हादसे से बास्केटबॉल फैन्स हैरान थे किसी को भी 41 वर्षीय स्टार के निधन पर विश्वास नहीं हा रहा था।यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने क्रैश हुए हेलिकॉप्टर की पहचान सिकोरस्काइ एस-76 के रूप में की है।कोबी ब्रांयट की बेटी बचपन से ही पिता को चीयर करने के लिए स्टेडियम में दिखती थीं। पिछले वर्ष से वह अपने कॉलेज की बास्केटबॉल टीम में भी शामिल थीं। ब्रायंट भी चाहते थे कि बेटी उनकी तरह ही इस खेल की ऊचाइयों पर पहुंचे।कोबी प्रतिष्ठित नैशनल बास्केटबॉल असोसिएशन (NBA) में 20 साल रहे और इस दौरान 5 चैंपियनशिप्स अपने नाम कीं। वह 18 बार एनबीए ऑल-स्टार रहे। ब्रायन लॉस एंजिलिस लेकर्स के एक स्टार प्लेयर थे।कोबी ब्रायंटमहान बास्केटबॉलरों में से एक कोबी ब्रांयट का रविवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश में निधान हो गया। इस हादसे में उनके अलावा 8 अन्य की भी मौत हो गई, जिसमें ब्रायंट की 13 वर्षीय बेटी गियेना भी शामिल हैं। ब्रायंट की मौत से अमेरिका शोक में डूबा हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ट ट्रंप से लेकर बराक ओबामा तक ने ट्विटर पर शोक जताया है। शोक जताने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं।हादसे की खबर से हैरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ट ट्रंप ने लिखा- बास्केटबॉलर महान कोबी ब्रांयट के हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत की खबर आ रही है। यह हैरान करने वाली है।पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लिखा- कोबे कोर्ट में एक किंवदंती थे और उनके बाद बेटी के रूप में दूसरी पारी शुरू हो रही था। गिन्ना को खोना माता-पिता के रूप में हमारे लिए और भी अधिक दिल तोड़ने वाला है। मिशेल और मैं वैनेसा (ब्रायंट की वाइफ) और पूरे ब्रायंट परिवार को एक अकल्पनीय दिन पर प्यार और प्रार्थना भेजते हैं।महान बास्केटबॉलर बिली रसेल ने लिखा- अपने सबसे प्यारे लोगों में से ब्रायंट की मौत हैरानी भरी है। वेनेसा और उनकी फैमिली के साथ हमारी पूरी सद्भावना है। कोबे आप मेरे बहुत बड़े फैन थे, लेकिन असल में मैं आपका फैन था।सचिन तेंडुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘कोबी ब्रायंट, उनकी बेटी गियेना और हेलिकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की आकस्मिक मौत से दुखी हूं। उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है।’भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिखा- आज इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हूं। बचपन की कई यादें जुड़ी हैं। सुबह जल्दी उठकर कोर्ट पर उनकी जादूगरी देखना, जिससे मैं मंत्रमुग्ध हो जाता था। जीवन कितना अप्रत्याशित और अस्थिर है। दुर्घटना में उनकी बेटी गियेना की भी मौत हो गयी। मैं इससे बहुत आहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। परिवार के प्रति संवेदना। ईश्वर उन्हें मजबूती प्रदान करे।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न ने लिखा- कोबी ब्रांयट और उनकी 13 वर्षीय बेटी की भयानक हादसे में मौत की खबर से सभी की तरह मैं भी हैरान हूं। इस दुखद समय में मैं उनकी फैमिली के साथ हूं।बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इस महान खिलाड़ी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।रिचर्ड्स ने कहा, ‘खेल जगत का वास्तविक दिग्गज। प्रिय कोबे और उनकी बेटी की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे। ईश्वर परिवार को इस दुखद समय से उबरने के लिए शक्ति दे।’


Source: Navbharat Times January 27, 2020 03:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */