नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरी। मनरेगा में जिले भर में पिछले 3 माह से लंबित 44 करोड़ मजदूरी का भुगतान नहीं होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया।कॉलेज तिराहा से आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान विधायक डिंडौरी ओमकार मरकाम, पूर्व विधायक शहपुरा भूपेंद्र मरावी समेत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल रहे।रैली में नारेबाजी करते हुए कटोरा लेकर लोगों सहित दुकानदारों से भीख मांगी है। विधायक के अनुसार सरकार का खजाना खाली होने से मजदूरी भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे भीख में एकत्रित हुई राशि केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा जाना है। इसको लेकर कलेक्ट्रेट में भरी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
Source: Dainik Jagran February 13, 2026 16:46 UTC