SIR in indore: सुनवाई के बाद पांच हजार से अधिक मतदाता पाए गए अपात्र, हटेगा नाम - News Summed Up

SIR in indore: सुनवाई के बाद पांच हजार से अधिक मतदाता पाए गए अपात्र, हटेगा नाम


नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदाैर। इंदौर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया में नो मैपिंग और तार्किक त्रुटि से जुडे मतदाताओं की सुनवाई शत प्रतिशत पूरी हो चुकी है। सुनवाई के दौरान पांच हजार से अधिक मतदाता अपात्र पाए गए है, इनका नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाया जाएगा। वहीं 551 ऐसे मतदाता भी सामने आए, जो अन्य जिलों में चले गए। इनके नाम भी मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।जिले में नो मैपिंग और तार्किक त्रुटि वाले 6 लाख 78 हजार 748 मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की गई। इसमें 6 लाख 73 हजार 640 मतदाता की जानकारी सही पाए जाने पर पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। वहीं 5108 मतदाता अपात्र पाए गए है, जिनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा।अंतिम मतदाता सूची में 24 लाख 14 हजार 512 मतदाता का नाम शामिल होगा। गौरतलब है कि 28.67 लाख मतदाताओं के गणना पत्र भरवाने का कार्य चार नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक किया गया।इस दौरान 24 लाख 20 हजार 171 मतदाता मतदाताओं के फार्म भरकर आए थे, जिनका नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया गया। वहीं 4.47 हजार मतदाओं के नाम प्रारंभिक सूची से हटाए गए थे।फार्म भरकर आने वाले 24.20 लाख मतदाताओं में एक लाख 33 हजार 706 मतदाता नो मैपिंग में वाले थे, जिनकी मैपिंग 2003 की सूची से नहीं हो सकी थी। वहीं पांच लाख 79 हजार 265 मतदाता तार्किक त्रुटि में सामने आए थे।जिनके नाम, जन्म तारीख में कमिया पाई गई थी।SIR से एमपी के शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती, राजनीतिक समीकरण प्रभावित होने के आसारमतदाताओं की सुनवाई के बाद की स्थिति- 678748 मतदाता को नोटिस दे कर सुनवाई की गई- 5108 मतदाता सुनवाई में अपात्र पाए गए- 673640 मतदाता की जानकारी सही मिलीप्रारंभिक सूची के अनुसार मतदाता की जानकारी- 2420171 मतदाता प्रारंभिक सूची में थे शामिल- 678748 मतदाता की सुनवाई की गई- 33701 मतदाता का सुधार बीएलओं द्वारा किया- 1707171 मतदाता पहले ही अपलोड़ किए गए- 551 मतदाता अन्य स्थानों पर चले गएविधानसभा अनुसार अपात्र मतदाता


Source: Dainik Jagran February 13, 2026 16:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */