ठगी के केस में फरार सीए गिरफ्तार: प्रोपर्टी में निवेश करवाकर हड़पी मोटी रकम, बेंगलुरू में बहन के घर से पकड़ा गया, 8 महीने से फरार था - News Summed Up

ठगी के केस में फरार सीए गिरफ्तार: प्रोपर्टी में निवेश करवाकर हड़पी मोटी रकम, बेंगलुरू में बहन के घर से पकड़ा गया, 8 महीने से फरार था


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurHuge Amount Was Grabbed By Investing In Property, CA Absconding For Eight Months Was Caught From Sister's House In Bangalore In Cheating Case By Jaipur Policeठगी के केस में फरार सीए गिरफ्तार: प्रोपर्टी में निवेश करवाकर हड़पी मोटी रकम, बेंगलुरू में बहन के घर से पकड़ा गया, 8 महीने से फरार थाजयपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकजयपुर के बजाज नगर थाने में गिरफ्तार फरार अनुपम सोमानी।प्रोपर्टी में मोटी रकम निवेश करवाकर ठगी करने वाले एक सीए को जयपुर में बजाज नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले लंबे वक्त से पुलिस फरार सीए और उसकी पत्नी को तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अनुपम सोमानी है। वह बरकत नगर में रहता है।कुछ वक्त पहले अनुमन सोमानी ने एक फर्म खोली थी। इसमें प्रोपर्टी में निवेश के बहाने मोटी रकम जमा कर ली। इसके बाद कंपनी बंद कर अनुपम और उसकी पत्नी जयपुर से भाग निकले। अनुपम के खिलाफ बजाज नगर, महेश नगर और विद्याधर नगर में केस दर्ज हुए। अनुसंधान अधिकारी देवीसहाय ने बताया कि पिछले आठ महीने से अनुपम की तलाश थी। वह पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि अनुपम बैंगलुरु में अपनी बहन के यहां है। तीन दिन पहले पुलिस टीम जयपुर से बैंगलुरू भेजी गई जहां अनुपम की बहन के मकान पर निगरानी रखी। रविवार को अनुपम के वहां होने की पुष्टि हुई। तब पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घर पर दबिश देकर अनुपम को धरदबोचा। उसे फ्लाइट से जयपुर ले आए। पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।


Source: Dainik Bhaskar January 10, 2022 01:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */