दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने की कवायद में लगे भारत ने सेंचुरियन में पहले मैच में 113 रन से जीत दर्ज करके शानदार शुरुआत की थी लेकिन जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट में उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।केप टाउन, प्रेट्र। भारतीय टीम ने जोहानिसबर्ग में मिली हार को भुलाकर दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सीरीज जीतने के उद्देश्य से तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए रविवार को अभ्यास किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने टीम की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'हम यहां खूबसूरत केप टाउन में हैं। टीम ने तीसरे टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी।' तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट यहां 11 से 15 जनवरी के बीच खेला जाएगा।We are here at the picturesque Cape Town ⛰️👌🏻#TeamIndia begin preparations for the 3rd Test #SAvIND pic.twitter.com/U8wm0e0zae — BCCI (@BCCI) January 9, 2022It's GO time here in Cape Town 👏 👏#TeamIndia all set and prepping for the series decider 👍 👍#SAvIND pic.twitter.com/RgPSPkNdk1 — BCCI (@BCCI) January 9, 2022दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने की कवायद में लगे भारत ने सेंचुरियन में पहले मैच में 113 रन से जीत दर्ज करके शानदार शुरुआत की थी लेकिन जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट में उसे सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम शनिवार को केप टाउन पहुंच गई थी। वहीं दूसरी तरफ टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने यहां कि पिच को लेकर थोड़ी चिंता जाहिर की और कहा कि विकेट थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हम खुद पर गर्व करते हैं और बेहतर करना चाहते हैं। एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर हम कुछ अच्छा करना चाहते हैं और साझेदारियों को भी लंबा करना चाहते हैं।भारत दूसरे मैच में कप्तान विराट कोहली के बिना उतरी थी लेकिन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उम्मीद जताई थी कि वह निर्णायक मैच के लिए फिट हो जाएंगे। कोहली की पीठ के ऊपरी हिस्से में जकड़न थी और उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी। तेज गेंदबाज मुहम्मद सिराज का तीसरे मैच में खेलना संदिग्ध है। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान वह चोटिल हो गए थे। उनकी जगह इशांत शर्मा या उमेश यादव को अंतिम एकादश में लिया जा सकता है।
Source: Dainik Jagran January 10, 2022 01:31 UTC