Hindi NewsNationalHimachal Will Experience Snowfall, Mercury In Bihar Below 10 Degrees, 2 Flight Cancells In Amritsar; Six LateAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपठंड के तीखे तेवर: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का अनुमान, बिहार में पारा 10 डिग्री से नीचे, अमृतसर में 2 फ्लाइट कैंसिलनई दिल्ली 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजस्थान के माउंट आबू में सुबह देर तक वादियों में कोहरा छाया रहा।सर्दी से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। रविवार से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश में किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा की चोटियों पर अगले 48 घंटे में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के निचले हिस्सों और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश होने का अनुमान है।शनिवार को अमृतसर में छाई धुंध के कारण छह फ्लाइट देर से रवाना हुईं जबकि दो कैंसिल करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 29 दिसंबर से शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कड़ाके की ठंड के बीच राजस्थान के छह शहरों का तापमान पांच डिग्री से नीचे आ गया है। वहीं, पटना सहित पूरे बिहार का पारा 10 डिग्री के नीचे आ गया है।राजस्थान में 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमानठंड ने प्रदेश में फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक से दो डिग्री तक पारा गिरने के बाद शनिवार रात राजस्थान के छह शहरों का तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। बादल छा जाने से दिन का तापमान भी 18 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उधर, बीती रात फतेहपुर 1.4 डिग्री पारे के साथ राजस्थान का सबसे ठंडा स्थान रहा। जयपुर में पारा 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है।राजस्थान के श्रीगंगानगर में सुबह 8.30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।हरियाणा में बारिश के आसार, पड़ेगी कड़कड़ाती ठंडपंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और इन जिलों के आसपास रविवार से सोमवार के बीच बौझारें पड़ने का अनुमान है। इससे पारे में और गिरावट आएगी। इन जिलों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार से ही बादल छा रहे हैं।हरियाणा के जींद में कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई।बिहार में गया सबसे ज्यादा ठंडा रहापटना सहित पूरे बिहार में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। यहां फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर देखा जा रहा है। शनिवार को पटना का मिनिमम टेम्परेचर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।पटना में हर सुबह धुंध छा रही है। यहां पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। सर्दी ज्यादा होने के कारण यहां सड़कों पर भीड़ सामान्य दिनों से कम नजर आ रही है।झारखंड में नहीं दिखेगा ठंड का ज्यादा असररांची सहित झारखंड के ज्यादातर जिलों में 1 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। शनिवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.7 दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार से शनिवार के बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।पंजाब साल के आखिर में कोहरे से घिरामौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में सोमवार तक बारिश हो सकती है। यहां ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छा रहा है। यहां नए साल की शुरुआत तक यही हालात रहने के आसार हैं। पठानकोट, गुरदासपुर और रोपड़ में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य में शनिवार को आदमपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में पारा 3.5, हलवारा में 3.7 और बठिंडा में 3.8 डिग्री पर रहा।पंजाब के संगरूर में सुबह 8:15 बजे छाया कोहरा। यहां राज्य में शनिवार को आदमपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हिमाचल के केलांग में माइनस 11 डिग्री तापमानहिमाचल में शनिवार को लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे अटल टनल के एक हिस्से में जाम लग गया। हिमाचल में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। राज्य में माइनस 11.10 के साथ केलांग सबसे ठंडा रहा।अरुणाचल में हवाओं की रफ्तार 90 kmphअरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे चला गया है। यहां 80 से लेकर 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है।पूर्वी लद्दाख में LAC पर तनाव के बीच ITBP के जवान स्नो-सूट पहनकर जीरो लाइन तक पेट्रोलिंग कर रहे हैं।15 हजार फीट की ऊंचाई पर याक से पहुंचा रहे सामानLAC पर हमारे जवान ऐसी जगह तैनात हैं, जहां बर्फबारी के बीच सड़कों के जरिए पहुंचना संभव नहीं हैं। इसलिए 15 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर याक और खच्चर से जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।LAC पर तैनात जवानों के लिए खच्चर पर सामान ले जाते पोर्टर।चंडीगढ़ में हो सकती है बूंदाबांदी, गिरेगा तापमानचंडीगढ़ में रविवार दोपहर के बाद बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। सोमवार को भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद तापमान गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी। कोहरा भी छा सकता है। चंडीगढ़ में शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा।
Source: Dainik Bhaskar December 27, 2020 03:00 UTC