इस्लामाबाद, आइएएनएस। पाकिस्तान की नर्इ सरकार के आग्रह पर माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने 2300 अकाउंट्स को हटा दिया है। बता दें कि ऐसा करते हुए यूजर्स को ट्विटर का नोटिस भी भेजा गया। पाक सरकार की ओर से इन अकाउंट्स पर देश के नियमों के विरुद्ध जाने का आरोप है।माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट की द्विवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कुल 3,000 पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट में से 2300 अकाउंट को हटा दिया गया है। पिछले साल जुलाई से दिसंबर तक की अवधि में ये पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट खत्म कर दिए गए।डॉन न्यूज में छपी खबर के अनुसार, शुक्रवार को रिलीज हुए वेबसाइट की ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से दिसंबर के बीच सरकार ने 193 अकाउंट हटाने का आग्रह भेजा और ट्विटर पर 2,349 प्रोफाइल्स को रिपोर्ट किया। हालांकि ट्विटर ने किसी भी अकाउंट को पूरी तरह समाप्त नहीं किया। ट्विटर ने वेबसाइट के नियमों का उल्लंघन करने वाले 204 अकाउंट में से कुछ कंटेंट को हटाया।जुलाई में पाकिस्तान के तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार आने के बाद सरकार व कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 192 अकाउंट को हटाने का आग्रह भेजा था। इसके अलावा मात्र एक आग्रह कोर्ट द्वारा भेजा गया। जनवरी-जून 2018 में कोर्ट के आदेश में अकाउंट हटाने के तीन आग्रह भेजे गए। हाल के महीनों में स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय यूजर्स का कहना है कि ट्विटर की ओर से उन्हें नोटिस भेजा गया जिसमें उनपर पाकिस्तानी नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Monika Minal
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 08:57 UTC