बारिश ने मोदी की रैली की तैयारी में डाला खलल, 13 को सोलन में है कार्यक्रमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मई काे सोलन में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता व सुरक्षा एजेंसियां रैली की तेयारी में जुट गई हैं। सोलन के ठोडो मैदान में रैली के लिए पंडाल लगा दिया गया है। लेकिन बारिश ने तैयारियां धूमिल कर दी हैं। मोदी की रैली मेें बारिश खलल डाल सकती है। शनिवार को बारिश के कारण ठोडो मैदान में तैयारियों में रुकावट आ गई।शनिवार को तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी भी पहुंचे। एसपीजी और आर्मी के हेलीकॉप्टर सोलन के मिलिट्री ग्राउंड में सुबह से करीब पांच बार सफल लैंडिंग कर चुके हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि सोलन में मोदी का आना तय है, सारी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rajesh Sharma
Source: Dainik Jagran May 11, 2019 08:52 UTC