टोंक में बारिश से किसानों की 70% फसल खराब: 2 दिन में हुई 44 MM बरसात, बीसलपुर बांध में भी बढ़ी पानी आवक - News Summed Up

टोंक में बारिश से किसानों की 70% फसल खराब: 2 दिन में हुई 44 MM बरसात, बीसलपुर बांध में भी बढ़ी पानी आवक


Hindi NewsLocalRajasthanTonk44 MM Rain In 2 Days, Water Inflow Increased In Bisalpur Damटोंक में बारिश से किसानों की 70% फसल खराब: 2 दिन में हुई 44 MM बरसात, बीसलपुर बांध में भी बढ़ी पानी आवकदो दिन से हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और किसानों की करीब 70 प्रतिशत फसल खराब हो गई है।टोंक जिले में पिछले 2 दिन में हुई तेज बारिश से किसानों की उम्मीदों को झटका लगा है। खेतों में पानी भरने से कटी पड़ी और खड़ी अधिकांश फसलें खराब हो गई। जिले में बीते 24 घंटे में शनिवार सुबह 8 बजे तक 18 एमएम बारिश हुई है। पिछले 2 दिन में जिले में 44 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण किसानों को अच्छी पैदावार मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। किसानों की करीब 70 फीसदी फसल खराब हो गई है। उधर बीसलपुर बांध में भी पानी की थोड़ी आवक बढ़ने के बाद एक मात्र खुले गेट को 10 सेंटीमीटर से बढ़ाकर 20 सेंटीमीटर तक खोल दिया है।इस साल मानसून की शुरुआत में ही अच्छी बारिश होने से खरीफ फसलों की बुआई समय पर हो गई थी। जिले में इस साल 2 लाख 70 हजार 128 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुआई की गई थी। अधिकांश समय बारिश होने से फसलें भी अच्छी लहलहा रही थी, लेकिन ज्यादा बारिश होने से खेतों में पानी भर गया और फसलें गल गई। उस समय कृषि विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में 96 हजार 459 हेक्टेयर में फसल खराब होने की बात कही गई थी। यानी एक तिहाई फसल अतिवृष्टि की चपेट में आ गई थी। हालांकि बीच में बारिश रुकने से किसानों को कुछ फसल हाथ लगने की उम्मीद बंधी थी। पिछले दिनों किसानों ने फसल काटकर खेत में रखी थी, लेकिन 2 दिन में हुई बारिश भी बची फसल भी खराब हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान खेतों में कटी पड़ी बाजरा, मक्का, तिल, उड़द, मूंग की फसल को हुआ है। बारिश में भीगने से ये पकी फसलें अंकुरित हो जाएगी। अगर फसल अंकुरित होने से बच गई तो उसका दाना काला पड़ने से बेदाम हो जाएगा।दूसरे दिन भी उनियारा में हुई सबसे ज्यादा बारिशटोंक नियंत्रण कक्ष प्रभारी शिवांगी गोयल ने बताया कि बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश उनियारा में 50 एमएम और नगरफोर्ट मे 31 एमएम हुई है। वहीं मालपुरा व टोंक में 27-27 एमएम, दूनी में 15 एमएम, निवाई में 23 एमएम, पीपलू में 24 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा भी कई जगह बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में इस साल जमकर बारिश हुई है। औसत बारिश 686.87 एमएम के मुकाबले शनिवार सुबह 8 बजे तक 790.09 एमएम बारिश हो चुकी है। इस साल जिले के बांधों में भी 93.62 प्रतिशत पानी आ चुका है।बीसलपुर बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी जारीबीसलपुर बांध परियोजना के एईएन ब्रम्हानंद बैरवा ने बताया कि कैचमेंट एरिया में बारिश होने से बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक थोड़ी बढ़ी है। आवक बढ़ने से बनास नदी में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा बढ़ाई है। शनिवार सुबह 9 बजे एकमात्र खुले गेट को 10 सेंटीमीटर से बढ़ाकर 20 सेंटीमीटर तक खोल दिया है, जिससे बांध से प्रति सेकेंड 1 हजार 202 क्यूसेक पानी बनास नदी में जा रहा है, जबकि मुख्य बायीं नहर में 25 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।मुआवजे के लिए 72 घंटे में करें कॉलकृषि विभाग के डिप्टी डायेक्टर राधेश्याम मीना ने बताया कि टोंक के किसान फसल खराबे का मुआवजा पाने के लिए संसूचित बीमा कंपनी एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के टोल फ्री नम्बर पर 72 घंटे में शिकायत करें। उस समय किसान खुद का आधार कार्ड नंबर, जिस बैंक के माध्यम से बीमा कराया गया है, उसकी बैंक खाता संख्या, जमाबंदी इत्यादि दस्तावेज अपने साथ रखें। इनकी जानकारी भी बीमा वाले मांगते हैं। किसान कंपनी के टोल फ्री नम्बर 18002660700 पर फसल खराबे की शिकायत दर्ज कराएं। फसल बीमा मोबाइल ऐप या फसल बीमा कंपनी के वॉट्सऐप नंबर 7304524888 पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Source: Dainik Bhaskar September 24, 2022 18:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */