बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत: 2 की मौत, इलाज के दौरान हॉस्पिटल में तोड़ा दम - News Summed Up

बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत: 2 की मौत, इलाज के दौरान हॉस्पिटल में तोड़ा दम


Hindi NewsLocalRajasthanDungarpur2 Died, Died During Treatmentबाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत: 2 की मौत, इलाज के दौरान हॉस्पिटल में तोड़ा दमडूंगरपुर के आसपुर रोड पर मनपुर घाटी में एक बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई।डूंगरपुर के आसपुर रोड पर मनपुर घाटी में एक बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदर थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि गुरुवार रात के समय सूचना मिली कि डूंगरपुर से आसपुर रोड पर मनपुर घाटी में सड़क हादसा हुआ है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मनपुर घाटी में एक पॉवर बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई थी। हादसे में बाइक सवार राहुल पुत्र पप्पू माल निवासी वीरपुर नई बस्ती और स्कूटी सवार हरीश पुत्र रामलाल कलासुआ निवासी सुलई पगारा दोनों गंभीर घायल हो गए। एम्बुलेंस के जरिए दोनों को डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar September 24, 2022 17:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */