Hindi NewsBusinessTCS Now Third Most Valuable Global IT Services BrandAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपटॉप-10 IT ब्रांड में 4 भारतीय: TCS दुनिया का तीसरा सबसे मूल्यवान IT सर्विसेज ब्रांड बनी, IBM के करीब पहुंचीनई दिल्ली 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकग्लोबल ब्रांड रैंकिंग में पहले नंबर पर एक्सेंचर, दूसरे पर IBM, तीसरे पर TCS, चौथे पर इंफोसिस और 5वें नंबर पर कॉग्निजेंट हैभारतीय कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) दुनिया का तीसरा सबसे मूल्यवान IT सर्विसेज ब्रांड बन गई है। यह बात ब्रांड फाइनेंस की नई रिपोर्ट में कही गई है। इस साल की ग्लोबल ब्रांड रैंकिंग में पहले नंबर पर एक्सेंचर, दूसरे पर IBM, तीसरे पर TCS, चौथे पर इंफोसिस और 5वें नंबर पर कॉग्निजेंट है।टॉप-10 की ग्लोबल रैंकिंग में 4 भारतीय IT सर्विसेज कंपनियां हैं। ये हैं TCS, इंफोसिस, HCL (7वां रैंक) और विप्रो (9वां रैंक)। रिपोर्ट में कहा गया है कि TCS तेजी से दूसरे नंबर के ब्रांड IBM के करीब पहुंचती जा रही है।टॉप-5 ग्लोबल IT सर्विसेज ब्रांडरैंक ब्रांड वैल्यू (अरब डॉलर में) 1 एक्सेंचर 26 2 IBM 16.1 3 TCS 15 4 इंफोसिस 8.4 5 कॉग्निजेंट 8इंफोसिस कॉग्निजेंट को पीछे छोड़ 4थे नंबर पर पहुंचीताजा रैंकिंग में इंफोसिस ने कॉग्निजेंट को पीछे छोड़ दिया है। टॉप 10 ब्रांड्स में इंफोसिस के ब्रांड वैल्यू में सबसे तेज बढ़ोतरी हुई है। HCL को 7वां रैंक मिला है। विप्रो को 9वां रैंक मिला है। टेक महिंद्रा को 15वां रैंक मिला है और उसका ब्रांड वैल्यू 2.3 अरब डॉलर है।LTI सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ता ब्रांडइस साल की रिपोर्ट में LTI इस सेक्टर में सबसे तेज गति से बढ़ता ब्रांड बन गया है। LTI का ब्रांड वैल्यू 37 फीसदी बढ़ा है। 98.2 करोड़ डॉलर के वैल्यू के साथ उसे 21वां रैंक मिला है। पिछले 5 साल में LTI का ब्रांड वैल्यू हर साल दहाई अंकों में बढ़ा है।
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 14:55 UTC