पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका: फवाद आलम के तीसरे शतक से पहले टेस्ट में पाकिस्तान की वापसी, 88 रनों की लीड ली - News Summed Up

पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका: फवाद आलम के तीसरे शतक से पहले टेस्ट में पाकिस्तान की वापसी, 88 रनों की लीड ली


Hindi NewsSportsCricketPakistan Vs South Africa Pakistan In Good Position Courtesy Fawad Alam Third HundredAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका: फवाद आलम के तीसरे शतक से पहले टेस्ट में पाकिस्तान की वापसी, 88 रनों की लीड लीकराची 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकशतक जमाने के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज फवाद आलम।फवाद आलम ने करियर का तीसरा शतक जमाकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मेजबान पाकिस्तान की जोरदार वापसी कराई। 27 रन पर चार विकेट गंवा चुके पाकिस्तान ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 8 विकेट पर 308 रन बना लिए थे। पाकिस्तान ने 88 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 220 रन पर ऑलआउट हुई थी।फवाद ने खेली 109 रनों की पारीनंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए लेफ्ट हैंड बल्लेबाज फवाद आलम ने इस पारी में 109 रन बनाए। उन्होंने 245 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों के साथ-साथ दो छक्के भी जमाए। फवाद ने अजहर अली के साथ पांचवें विकेट की साझेदारी में 94 रन जोड़े। अली ने 51 रन बनाए। इसके बाद फवाद ने मोहम्मद रिजवान के साथ छठे विकेट के लिए 55 और फहीम अशरफ के साथ सातवें विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की। रिजवान ने 33 और अशरफ ने 64 रन बनाए। दिन का खेल समाप्त होने के समय हसन अली 11 और नौमान अली 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे।साउथ अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे, लुनगी एनगिडी और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए हैं।​​​​​​​छक्का जमाकर पूरा किया शतकफवाद आलम ने केशव महाराज की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का तीसरा और घरेलू मैदान पर पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने पिछले दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी। फवाद ने अपना पहला शतक 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में जमाया था। तब उन्होंने 168 रन बनाए थे।हर अर्धशतक को शतक में बदलाफवाद आलम ने टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक को शतक में तब्दील करने का अपना 100% रिकॉर्ड बरकरार रखा। यानी उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जब भी अर्धशतक जमाया, उसे शतक में जरूर तब्दील किया।


Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 14:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */