टिहरी: सीएम धामी की घोषणा, राज्यस्तरीय घोषित हुआ सेम-मुखेम मेला, छठवें धाम के रूप में विकसित होगा मंदिर - News Summed Up

टिहरी: सीएम धामी की घोषणा, राज्यस्तरीय घोषित हुआ सेम-मुखेम मेला, छठवें धाम के रूप में विकसित होगा मंदिर


{"_id":"61a05bc07c5a3203e9687de5","slug":"uttarakhand-news-jagran-in-tehri-sam-mukhem-today-chief-minister-pushkar-singh-dhami-reach-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: सीएम धामी की घोषणा, राज्यस्तरीय घोषित हुआ सेम-मुखेम मेला, छठवें धाम के रूप में विकसित होगा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}सार सेम-मुखेम धाम में त्रैवार्षिक नागराजा मेले के समापन पर पहुंचे सीएम धामी ने देवी-देवताओं की डोली और निशानों से आशीर्वाद लिया।टिहरी के प्रतापनगर ब्लॉक के सेम मुखेम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नागराजा के धाम सेम मुखेम को छठवां धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार तेजी से प्रयास कर रही है। सीएम ने सेम-मुखेम को राज्य स्तरीय मेला घोषित करने, डोबरा-चांठी पुल से लंबगांव मोटर मार्ग और जाख से डोबरा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण समेत कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि मंदिर रास्ते का चौड़ीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा।शुक्रवार को सेम-मुखेम धाम में त्रैवार्षिक नागराजा मेले के समापन पर पहुंचे सीएम धामी ने देवी-देवताओं की डोली और निशानों से आशीर्वाद लिया। प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने सीएम को चांदी का मुकुट भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सेम-मुखमे को छठे धाम के रूप में स्थापित करने का फैसला लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि पांच साल में सरकार ने प्रत्येक वर्ग का उत्थान किया है। ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने बांध प्रभावित क्षेत्र में दो मॉडल इंटर कॉलेज और अस्पताल बनाने की मांग रखी।इस मौके पर अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जाखणीधार की प्रमुख सुनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य/ मेेला संयोजक रेखा असवाल, पूर्व राज्यमंत्री रोशन लाल सेमवाल, अतर सिंह असवाल, प्रेमदत्त जुयाल, जिला महामंत्री गोविंद रावत, रीता राणा, नीलम बिष्ट, रघुवीर सजवाण, मुरारी रांगड़, जयेंद्र सेमवाल, बलवीर असवाल, मुरली सेमवाल, प्रदीप मठियाल, युवा मोर्चो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षमणि सेमवाल आदि मौजूद थे।सीएम की प्रमुख घोषणाएं-सेम-मुखेम मेले को राज्य स्तरीय मेले की घोषणा-मडभागी सौड़ से नागराजा मंदिर तक रेन शेल्डर और टिनशेड निर्माण।-जीआईसी गरणवाणगांव के लिए भवन निर्माण के लिए अवशेष धनराशि।-सेम-मुखेम मंदिर तक जाने वाले रास्ते का निर्माण।-इंटर कॉलेज मांजफ का प्रांतीयकरण।-पडिया में मिनी स्टेडियम के लिए अवशेष धनराशि।-डोबरा-चांठी पुल से लंबगांव मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण।-जाख-डोबरा मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण।-ओणेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटन विभाग के सौजन्य से अतिथि गृह निर्माण।-रैका-सदडगांव-दिन्यालीदेवी के लिए मोटर मार्ग।-नगर पंचायत लंबगांव में हाईटेक शौचालय के निर्माण की स्वीकृति।


Source: Dainik Jagran November 26, 2021 22:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */