टाइगर ST-15 ने पानी के कुंड में की अठखेलियां- VIDEO: 10 से 15 मिनट तक नहाया और सुस्ताया, वन मंत्री ने भी देखा - Alwar News - News Summed Up

टाइगर ST-15 ने पानी के कुंड में की अठखेलियां- VIDEO: 10 से 15 मिनट तक नहाया और सुस्ताया, वन मंत्री ने भी देखा - Alwar News


टाइगर ST-15 ने पानी के कुंड में की अठखेलियां- VIDEO:प्रचंड गर्मी में पानी की तलाश में वन जीव भटकते है। जिस जगह पानी मिलता है वहां आराम से सुस्ताते है। आराम के बाद वापस अपनी जगह चले जाते है। ऐसा ही एक वीडियो सरिस्का के जंगल का सामने आया है। यहां टाइगर ST -15 एक पानी के कुंड में बैठकर गर्मी से राहत लेता. ये वीडियो एक दिन पहले मंगलवार का है। टाइगर ST -15 को पानी में अठखेलियां करते राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा ने भी देखा था। उन्होंने टाइगर को देखकर हाथ भी जोड़े। आपको बता दे कि पांडुपोल हनुमान मंदिर रोड पर पहाड़ियों के पास लेपर्ड ने सांभर का शिकार भी किया था।सरिस्का के जंगल में पानी के कुंड में इस तरह टाइगर गर्मी से राहत पाता दिखा।पांडुपोल हनुमान मंदिर से लौटते दिखा टाइगरवन मंत्री संजय शर्मा मंगलवार को सरिस्का पहुंचे थे। वे यहां पांडुपोल हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर से ढाई किमी पहले लौटते समय भीड़ देखकर रुक गए। सड़क किनारे लेपर्ड ने एक सांभर का शिकार किया था। एक और सांभर पास ही में खड़ा था।टाइगर ने पानी में की अठखेलियांशिकार के बाद टाइगर ST-15 कुंडली नया ऐनिक्ट के पास गया था। कुछ ही देर में टाइगर पानी में उतर गया। करीब 10 से 15 मिनट तक टाइगर पानी में नहाता रहा। कभी पानी पीता तो कभी पानी में इधर से उधर करवट लेता रहा।सरिस्का में टाइगर के सामने हाथ जोड़ते हुए वन मंत्री संजय शर्मा।वन जीव गर्मी से बचने पानी और छांव ढूंढतेप्रदेश में भीषण गर्मी से राहत के लिए जंगल में छांव और पानी ही विकल्प है। ऐसा नजारा बहुत कम देखने को मिलता है। इतनी भीषण गर्मी में टाइगर व तेंदुए की इस तरह साइटिंग होना आसान नहीं है। यह देखकर वन मंत्री ने खुशी जाहिर की और टाइगर के सामने हाथ जोड़े।लेपर्ड ने किया सांभर का शिकार, VIDEO:गर्दन मुंह में दबा रखी थी, भीड़ को देखकर भागा; वन मंत्री ने शेयर किया वीडियो


Source: Dainik Bhaskar May 22, 2024 18:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...