Dainik Bhaskar May 06, 2019, 06:56 PM ISTरांची में जेवीएम श्यामली में बने बूथ पर धोनी ने वोट डालाधोनी चेन्नई से सोमवार सुबह ही रांची पहुंचे थे, मंगलवार को उन्हें मुंबई के खिलाफ खेलना हैरांची. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने मोहाली से रांची पहुंचे। धोनी ने पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह धोनी और मां देवकी देवी साथ राजधानी रांची में जेवीएम श्यामली स्कूल में बने बूथ नंबर 378 पर मतदान किया। धोनी सोमवार सुबह चार्टड प्लेन से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वे घर पहुंचे, जहां से करीब एक घंटे बाद मतदान के लिए पहुंचे।धोनी वोट डालने के लिए बेटी जीवा को गोद में लेकर पहुंचे थे। उनके मतदान केंद्र पहुंचने की खबर के बाद जेवीएम श्यामली परिसर के अंदर और बाहर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान धोनी के फैंस ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 08:55 UTC