खास बातें पाकिस्तान में इन दिनों एक पॉपकॉर्न वाला सुर्खियों में है मोहम्मद फय्याज नाम के शख्स ने प्लेन बनाने का दावा किया है उसके इस प्लेन की सराहना पाकिस्तान एयर फोर्स ने भी की हैइन दिनों पाकिस्तान में एक पॉपकॉर्न बेचने वाले की चर्चा ज़ारों पर है. आपको इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से हो जाएगा कि वहां की एयर फोर्स भी उस पॉपकॉर्न वाले की कायल हो गई है. यही वजह है कि उसकी कहानी ने पाकिस्तानी आवाम का दिल जीत लिया है. लेकिन फय्याज का दावा है कि उसने वाकई में प्लेन उड़ाया और एयरफोर्स ने उसके दावे को गंभीरता से भी लिया है. 32 साल के फय्याज का कहना है कि बचपन में वह एयर फोर्स ज्वॉइन करने के सपने देखता था.
Source: NDTV May 06, 2019 08:48 UTC