जोंक थेरेपी से ठीक हो जाते हैं ये 6 मर्ज, इस तरह शरीर पर करती है काम - News Summed Up

जोंक थेरेपी से ठीक हो जाते हैं ये 6 मर्ज, इस तरह शरीर पर करती है काम


सुनने की क्षमता में सुधार लीच थेरेपी का उपयोग सुनने की क्षमता में सुधार के लिए किया जाता है। साथ ही कान में सूजन और टिनिटस को दूर करता है। एक स्टडी के अनुसार, लीच थेरेपी में दो लीच का इस्तेमाल किया जाता है। एक लीच कान के पीछे और दूसरे कान के सामने। स्टडी में इस प्रक्रिया को 3-4 दिनों के अंतराल पर 2-3 बार किया गया और स्थिति में सुधार देखा गया।दांत की समस्या दूर करे लीच में डेस्टेबिलस नामक प्रोटीन पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह पीरियोडोंटाइटिस और एल्वोलर एब्सिसेज जैसे दांत के संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। एक स्टडी के अनुसार, लीच में पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबियल पेप्टाइड बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है और इम्यून सिस्टम को संक्रमण से बचाता है। शरीर के कई विकारों को दूर करने के लिए लीच थेरेपी का उपयोग किया जाता है। यह कई दवाओं की अपेक्षा काफी तेजी से काम करता है।


Source: Navbharat Times January 29, 2021 04:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */