चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह को हराकर बड़ी गलती हुई है, आगे से ऐसी गलती नहीं करेंगे। सभी राजनीतिक दलों ने दिल्ली जाने का आग्रह किया लेकिन भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने सूझबूझ से सभी को धन्यवाद कर अपना निर्णय सुनाया। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अनुशासन के लिए जाना जाता है हम इसी में रहकर काम करेंगे बस बीजेपी वालों से संभल कर रहे।
Source: Navbharat Times January 29, 2021 03:43 UTC