जैकलीन का नया पता: प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हुईं जैकलीन फर्नांडीज, 7 करोड़ है कीमत - News Summed Up

जैकलीन का नया पता: प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हुईं जैकलीन फर्नांडीज, 7 करोड़ है कीमत


Hindi NewsEntertainmentBollywoodJacqueline Fernandez Shifted To Priyanka Chopra's Old Houses Worth 7 CroresAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपजैकलीन का नया पता: प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में शिफ्ट हुईं जैकलीन फर्नांडीज, 7 करोड़ है कीमत17 घंटे पहलेकॉपी लिंकखबर है कि जैकलीन फर्नांडीज प्रियंका चोपड़ा के पुराने वाले घर में शिफ्ट हो गईं हैं। जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है। यह घर मुंबई के जुहू इलाके में है। जैकलीन पिछले कई सालों से मुंबई के बांद्रा इलाके में किराए के घर में रह रही थीं। यह वही घर है जहां प्रियंका 2018 में निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। यह कर्मयोग नाम की बिल्डिंग में है।पीसी ने जिसे बेचा उसी से किराए पर लियापिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में जैकलीन इस घर में शिफ्ट हुई हैं। घर में बड़ा लिविंग एरिया और आउटडोर बालकनी है। जैकलीन इसके पहले बांद्रा में रहती थीं। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ यारी रोड वाले अपार्टमेंट में रहने चले गए हैं। इसलिए यह घर अब जैकलीन को मिल गया है। प्रियंका के करीबी के मुताबिक अब यह घर पीसी का नहीं रहा। उन्होंने यह घर बेच दिया था और अब जैकलीन ने इसे किराए पर लिया है।जैकलीन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्सबात अगर जैकलीन फर्नांडीज के फिल्म प्रोजेक्ट्स की करें तो वे इस साल काफी ब‍िजी हैं। जैकलीन हाल ही में सैफ अली खान के साथ भूत पुलिस की शूटिंग करके फ्री हुई हैं और अब वे जल्‍द ही रोहित शेट्टी की फिल्‍म सर्कस की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। पिछली बार वह मिस सीरियल किलर फिल्म में नजर आई थीं। शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2021 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */